Dubai: ICC Women's T20 World Cup semi-final match between Australia Women and South Africa Women (Image Source: IANS)
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली भारतीय टीम के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। एलिसी हीली की जगह अब बेथ मूनी को ऑस्ट्रेलिया टीम की नई फुल-टाइम विकेटकीपर नियुक्त किया गया है।
35 वर्षीय हीली मंगलवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में होने वाले पहले वनडे में टीम की कप्तानी करेंगी। यह मुकाबला उनके दो सप्ताह लंबे विदाई दौरे की शुरुआत होगा, जिसमें होबार्ट में दो और वनडे और अगले महीने पर्थ के वाका में एक टेस्ट खेला जाएगा। टेस्ट के साथ हीली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
हीली 2014 से ऑस्ट्रेलिया की पहली पसंद की विकेटकीपर रही हैं, और उन्होंने सभी फॉर्मेट में रिकॉर्ड 275 शिकार किए हैं। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।