AUS W vs IND W: Smriti Mandhana ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रच सकती हैं इतिहास, एक साथ 2 दिग्गजों को पछाड़न (Image Source: AFP)
Australia Women vs India Women 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास मंगलवार (24 फरवरी) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 9.20 बजे से शुरू होगा।
शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ने का मौका
मंधाना ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10182 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 92 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स को पछाड़ देंगे।