9 अप्रैल 2023, जी हां यही वह तारीख है जिसे शायद अब गुजरात टाइटंस के गन गेंदबाज़ यश दयाल कभी भुला ना सके। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में रिंकू सिंह ने यश दयाल को 20वें ओवर में एक के बाद एक लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम के लिए मुकाबला जीत लिया था। इस घटना के बाद मैदान पर यश दयाल टूटे हुए नज़र आए, ऐसा ही हाल यश की माता का अपने घर पर था।
जी हां, रिंकू के बैट से निकले एक के बाद एक सिक्सर्स ने जहां यश का दिल तोड़ा, वहीं दूसरी तरफ अपने घर के टीवी पर बेटे को लाचार महसूस कर रही मां राधा दयाल का दिल भी पूरी तरह टूट गया। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद दुख में डूबी यश की माता ने खाना-पीना लेने से भी इंकार कर दिया।
तेज गेंदबाज़ के पिता चंद्रपाल दयाल इस घटना पर बातचीत करते हुए कहते हैं कि हमारे लिए यह घटना एक बुरे सपने की तरह थी। यह एक ऐसा पल था जिसके लिए खेल बना है। जीवन में आपको असफलताओं का सामना करते हैं, लेकिन मजबूत होकर खड़े होना महत्वपूर्ण हैं।
Comeback Stronger, Yash Dayal! pic.twitter.com/a3ffHb1zOC
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 10, 2023