IND vs ENG: तीसरे मुकाबले में 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला दुनिया का चौथा खिलाड़ी बनेगा यह क्रिकेटर
भारत और इंग्लैंड के बीच के 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकबाला 16 मार्च को मोटेरा के स्टेडिम में खेला जाएगा।
इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन टी-20 इंटरनेशनल में अपना 100वां मैच खेलेंगे। अभी तक इंटरनेशनल टी-20 के इतिहास में…
भारत और इंग्लैंड के बीच के 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकबाला 16 मार्च को मोटेरा के स्टेडिम में खेला जाएगा।
इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन टी-20 इंटरनेशनल में अपना 100वां मैच खेलेंगे। अभी तक इंटरनेशनल टी-20 के इतिहास में कुल तीन खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा मैच खेलें है। इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक(116), दूसरा भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा(108) और तीसरे पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर(102) का नाम शामिल है।
मोर्गन ने अभी तक अपने इंटरनेशनल टी-20 करियर में 99 मुकाबलें खेलते हुए कुल 2306 रन बनाए हैं।