Yashasvi Jaiswal Century Video: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंडिया ए-न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट (NZ-A vs IND-A 2nd Unofficial Test) में अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और 15 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 155 रन बनाए। इसी बीच यशस्वी ने Swag से अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने बेखौफ अंदाज में छक्का लगाकर ये आंकड़ां छूआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यशस्वी का शतक भारतीय टीम के 39वें ओवर में पूरा हुआ। न्यूजीलैंड-ए के लिए ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पहली ही गेंद पर यशस्वी ने बेबाक अंदाज दिखाया और घुटने पर बैठकर शानदार छक्का मारा। उन्होंने 99 रन के स्कोर पर ये शॉट खेला और अपनी सेंचुरी पूरी की। आप नीचे यशस्वी के छक्के और सेलिब्रेशन का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि यशस्वी के बैट से आई सेंचुरी सिर्फ यशस्वी के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए एक पॉजिटिव साइन है। वो Indian Test Team के अहम सदस्य हैं और न्यूजीलैंड में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने शतक लगाने से पहले दो अनौपचारिक टेस्ट की पहली तीन पारियों में 17 रन, 5 रन और 0 रन जोड़े थे।