Virat Kohli Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) महज़ 1 रन बनाकर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विराट बनेंगे नंबर-1: विराट कोहली Team India के बेहद ही अहम सदस्य हैं। उन्होंने ODI में 15 हजार प्लस रन बनाए हैं। किंग कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के सामने भी जमकर हल्ला करता है। 38 वर्षीय कोहली ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 37 वनडे मैचों में लगभग 58 की औसत से 1971 रन ठोके हैं।
खास बात तो ये है कि विराट ऑकलैंड वनडे में 74 रन ठोकने के बाद अब रिकी पोंटिंग की बराबरी न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में संयुक्त रूप से सर्वाधिक रन जोड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। यहां से वो वेलिंगटन वनडे में सिर्फ 1 रन बनाकर रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ सकते हैं। वो इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर-1 बन सकते हैं।