आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 जगहों पर मैचों का आयोजन होगा जिसमें चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बैंगलोर शामिल हैं। इस बार किसी टीम के लिए घरेलू मैच नहीं है। सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अप्रैल को कड़े मुकबालें से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
एक नजर डालते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी मैचों के शेड्यूल पर।
1. 09-04 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - चेन्नई, शाम 7.30 बजे
2. 14-04 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - चेन्नई, शाम 7.30 बजे
3. 18-04 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - चेन्नई, दोपहर 3.30 बजे
4. 22-04 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - मुंबई, शाम 7.30 बजे
5. 25-04 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
6. 27-04 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
7. 30-04 - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
8. 03-05 - केकेआर बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
9. 06-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स - अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
10. 09-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - कोलकाता, शाम 7.30 बजे
11. 14-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - कोलकाता, शाम 7.30 बजे
12. 16-05 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - कोलकाता, दोपहर 3.30 बजे
13. 20-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - कोलकाता, शाम 7.30 बजे
14. 23-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- कोलकाता, शाम 7.30 बजे।