आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 जगहों पर मैचों का आयोजन होगा जिसमें चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बैंगलोर शामिल हैं। इस बार किसी टीम के लिए घरेलू मैच नहीं है। सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अ्प्रैल को कड़े मुकबालें से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।
एक नजर डालते हैं गत विजेता मुंबई इंडियंस के सभी मैचों के शेड्यूल पर।
1. 09-04 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- चेन्नई, शाम 7.30 बजे
2. 13-04 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस- चेन्नई, शाम 7.30 बजे
3. 17-04 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- चेन्नई, शाम 7.30 बजे
4. 20-04 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस- चेन्नई, शाम 7.30 बजे
5. 23-04 - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - चेन्नई, शाम 7.30 बजे
6. 29-04 - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - दिल्ली, दोपहर 3.30 बजे
7. 01-05 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - दिल्ली, शाम 7.30 बजे
8. 04-05 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - दिल्ली, शाम 7.30 बजे
9. 08-05 - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - दिल्ली, शाम 7.30 बजे
10. 10-05 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - बैंगलोर, शाम 7.30 बजे
11. 13-05 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - बैंगलोर, दोपहर 3.30 बजे
12. 16-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - बैंगलोर, शाम 7.30 बजे
13. 20-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - कोलकाता, शाम 7.30 बजे
14. 23-05 - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल - कोलकाता, 3.30 बजे