आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 जगहों पर मैचों का आयोजन होगा जिसमें चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बैंगलोर शामिल हैं। सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़े मुकबालें से होगी और फिर 10 अप्रैल को दूसरे ही मुकाबलें में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगी।
इस मैच में कई लोगों को उनके चेहते महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार होगा। एक नजर डालते हैं साल 2021 आईपीएल में सीएसके के मैचों के शेड्यूल पर।
1. 10-04 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
2. 16-04 - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
3. 19-04 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
4. 21-04 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, शाम 7.30 बजे
5. 25-04 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
6. 28-04 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, शाम 7.30 बजे
7. 01-05 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, शाम 7.30 बजे
8. 05-05 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, शाम 7.30 बजे
9. 07-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, शाम 7.30 बजे
10. 09-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, बैंगलोर, 3.30 बजे
11. 12-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बैंगलोर, शाम 7.30
12. 16-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, बैंगलोर, शाम 7.30 बजे
13. 21-05 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
14. 23-05 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता, शाम 7.30 बजे