वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए दिया 254 रनों का लक्ष्य, इन खिलाड़ियों ने खेली शानदार पारी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया है। दूसरे दिन के खेल के दौरान वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 244 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली…
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया है। दूसरे दिन के खेल के दौरान वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 244 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली 9 रन की बढ़त के चलते वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 253 रन की हुई।
वेस्टइंडीड के लिए दूसरी पारी में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की पारी खेली। वहीं टेविन इमलाच ने 35 रन और आमिर जंगू ने 30 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में साजिद खान औऱ नौमन अली ने 8-8 विकेट, कासिफ अली और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।
पहले दिन के खेल के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 154 रनों पर सिमट गई।