Sanju Samson Poor Performance: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बार फिर फॉर्म से जूझते दिख रहे हैं। वो लखनऊ टी20 (IND vs WI 1st T20) में भी अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। संजू की खराब फॉर्म के चलते भारतीय प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) में उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
लगातार 4 मैचों में हुए फ्लॉप: 31 वर्षीय संजू सैमसन 2026 टी20 वर्ल्ड कप के हीरो थे। हालांकि इसके बाद से वो भारतीय टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पिछली पार पारियों में तो संजू का बैट एक-एक रन के लिए तरसता दिखा है। उन्होंने पिछले चार मैचों (9,7,2,11) में सिर्फ 29 रन जोड़े हैं।
बताते चलें कि 2026 के वर्ल्ड कप के बाद से संजू ने भारत के लिए 11 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें वो सिर्फ दो पारी में ही अर्धशतक लगा पाए। इस दौरान वो 6 पारियों में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। उनके नाम 73 टी20 इंटरनेशनल में महज़ 26.30 की औसत से 1578 रन दर्ज हैं।