IND vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्यौता; नितिश और प्रिंस की एंट्री
India vs West Indies 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला रहा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।
भारत…

भारत ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव करते हुए शिवम दुवे और कुलदीप यादव की जगह नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को शामिल किया है। वहीं वेस्टइंडीज ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन को बाहर कर क्ववेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल को मौका दिया है।
टीमें इस मैच के लिए
भारतीय (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमस (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव,अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): कालिम पूरन, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्ववेंटिन सैम्पसन, रॉस्टन चेज, गुड़ाकेश मोती, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।