World Cup 2023: मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंची श्रीलंका
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और पथुम निसांका (Pathum Nissanka)- सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) के अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। ये इंग्लैंड की लगातार तीसरी और वर्ल्ड कप में चौथी हार है। श्रीलंका ने 2007…
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और पथुम निसांका (Pathum Nissanka)- सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) के अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। ये इंग्लैंड की लगातार तीसरी और वर्ल्ड कप में चौथी हार है। श्रीलंका ने 2007 के बाद से वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं बार इंग्लैंड को हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर आ गया है। वहीं इंग्लैंड 9वें स्थान पर खिसक गया है।
श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अभी तक 5 मैच खेले है जिसमें से उन्हें 2 में जीत और 3 में हार मिली है। उनके 4 पॉइंट्स और नेट रनरेट -0.205 है। वो पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर आ गए है। इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक खेले 5 मैचों में से एक जीता है और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और उनका नेट रनरेट -1.634 है। भारत 5 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनके 10 पॉइंट्स है और नेट रनरेट +1.353 है।
Points Table for World Cup 2023.
- India