भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से धुला (भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से धुला )
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरे दिन बारिश की वजह से धुल गया। तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ।
सोमवार को खेल न होने से इंडिया ए टीम ज्यादा निराश है, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों को अभ्यास का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता था कि भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास का मौका मिल जाए।
गेंदबाजी में सबसे ज्यादा ध्यान दिग्गज जसप्रीत बुमराह पर था। वह एशियन गेम्स में के बाद पहली बार मैदान पर लौटे हैं। बुमराह को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया गया था।