Australian Open: Sania Mirza, Kazakh partner Anna Danilina win women's doubles opening round (Image Source: IANS)
भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ महिला युगल के पहले दौर में जीत के साथ अपने आस्ट्रेलियाई ओपन अभियान की शानदार शुरूआत की।
इंडो-कजाख जोड़ी ने यूक्रेनी-बेल्जियम की जोड़ी एनहेलिना कालिनिना और एलिसन वान उइतवैंक को 6-2, 7-5 से हराया। सानिया और अन्ना का सामना शुक्रवार को दूसरे दौर में यूक्रेन-बेल्जियम की जोड़ी एनहेलिना कालिनिना और एलिसन वान यूत्वांक से होगा।
पूर्व विश्व नंबर 1 महिला युगल खिलाड़ी ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता दुबई टेनिस चैंपियनशिप में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगी।