प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से हराया (Image Source: IANS)
निको ओ'रेली के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने एतिहाद स्टेडियम में न्यूकैसल यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया। ओ'रेली ने पहले ही हाफ में ही दोनों गोल करते हुए टीम की जीत तय कर दी थी।
दूसरे हाफ में मैनचेस्टर की तरफ से गोल नहीं हुए, लेकिन टीम ने न्यूकैसल यूनाइटेड को बराबरी पर नहीं आने दिया।
मैच में ओ'रेली का पहला गोल सिटी का 2016-17 सीजन की शुरुआत के बाद से 500वां होम प्रीमियर लीग गोल था। इस नतीजे से प्रीमियर लीग में न्यूकैसल के खिलाफ सिटी का होम जीत का रिकॉर्ड 17 गेम तक बढ़ गया।