India rout Palestine to move a step closer to U17 Asian Cup qualification in Kuala Lumpur on Tuesday. Photo credit: AIFF (India rout Palestine to move a step closer to U17 Asian Cup qualification in Kuala Lumpur on Tuesday. Photo credit: AIFF)
U17 Asian Cup: भारत ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में तीन गोल दागकर फिलिस्तीन को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ, भारत एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2027 के क्वालिफिकेशन के और करीब पहुंच गया है।
मुश्किल हालात में खेले गए मुकाबले में, कामगुहाओ डोंगेल के शुरुआती गोल के जवाब में फिलिस्तीन के याजन खलीफा ने पेनाल्टी से गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पासा पलट दिया।
मलेशिया के कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित इस मैच में, भारी बारिश और खराब मैदान के बावजूद भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम ने जीत दर्ज की। भारत एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2027 क्वालीफायर के 'ग्रुप-ई' में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।