FIFA World Cup Semifinal: केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोमवार को पिछले वर्ष लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को राज्य में लाने के लिए किए गए विवादित प्रयास की व्यापक जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस पूरे मामले की शुरुआत से लेकर सभी पहलुओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की सिफारिश की है।
सतीशन ने फाइल गृह विभाग को भेज दी है। संभावना है कि जांच की कमान एक सीनियर पुलिस अधिकारी संभालेंगे। जांच का दायरा काफी बड़ा होगा, जिसमें न केवल प्रस्तावित इवेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच होगी, बल्कि उन फैसलों और सरकारी मंजूरियों की भी जांच होगी, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का रास्ता साफ किया था।
जांचकर्ताओं के सामने मुख्य सवालों में यह शामिल होगा कि 'रिपोर्टर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी' को प्रायोजक के तौर पर कैसे चुना गया। क्या उस निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कोई अनियमित कदम उठाए गए? फंड का स्रोत और फ्लो क्या था?