Advertisement
Advertisement
Advertisement

हॉकी विश्व कप: गत चैंपियन बेल्जियम की टीम ओडिशा पहुंची

गत चैंपियन बेल्जियम की टीम हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने शुक्रवार को ओडिशा पहुंच गयी। बेल्जियम ने चार साल पहले कलिंगा स्टेडियम में विश्व कप जीता था।

Advertisement
IANS News
By IANS News January 06, 2023 • 13:32 PM
Hockey World Cup: Defending Champions Belgium arrive in Odisha with hopes to retain trophy(Photo cre
Hockey World Cup: Defending Champions Belgium arrive in Odisha with hopes to retain trophy(Photo cre (Image Source: IANS)

गत चैंपियन बेल्जियम की टीम हॉकी विश्व कप में हिस्सा लेने शुक्रवार को ओडिशा पहुंच गयी। बेल्जियम ने चार साल पहले कलिंगा स्टेडियम में विश्व कप जीता था।

बीजू पटनायक इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर प्रशंसक भारी संख्या में विश्व की नंबर दो टीम से खेल के बड़े सितारों का स्वागत करने के लिए जमा थे।

बेल्जियम को पूल बी में जर्मनी, जापान और कोरिया के साथ रखा गया है। वह अपने अभियान की शुरूआत भुवनेश्वर में 14 जनवरी को कोरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

यदि बेल्जियम की टीम अपना खिताब बरकरार रखने में कामयाब रहती है तो वह पाकिस्तान (1978, 1982), जर्मनी (2002, 2006) और ऑस्ट्रेलिया (2010, 2014) के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली चौथी टीम बन जायेगी।

बेल्जियम को पूल बी में जर्मनी, जापान और कोरिया के साथ रखा गया है। वह अपने अभियान की शुरूआत भुवनेश्वर में 14 जनवरी को कोरिया के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed


TAGS
Advertisement