मलेशिया मास्टर्स 2026: गोह जिन वेई को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अश्मिता चालिहा (Image Source: IANS)
मलेशिया मास्टर्स 2026 में गुरुवार को भारत की अश्मिता चालिहा ने मलेशिया की गोह जिन वेई को 21-13, 21-16 से शिकस्त देकर विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
स्टेडियम एक्सियाटा एरिना में खेले गए इस मैच में अश्मिता, वर्ल्ड नंबर 55 के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखीं। अश्मिता ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाया। हालांकि, जिन वेई ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मैच में जमने का मौका नहीं दिया। अश्मिता ने सिर्फ 27 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ अश्मिता अपने करियर में तीसरी बार सुपर 500 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका समाना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लाइन होजमार्के जर्सफेल्ट से होगा।