Chirag Shetty Win China Masters: भारत के सात्विकसाई रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को 'बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स' में चीन की जोड़ी को मात देकर मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। अब इस भारतीय जोड़ी की निगाहें 'एशियन गेम्स 2026' पर हैं, जहां चिराग-सात्विक अपनी स्वर्णिम सफलता दोहराने उतरेंगे।
एशियन गेम्स 2022 में सात्विकसाई रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने साउथ कोरियाई जोड़ी चोई सोल-ग्यू और किम वोन-हो को मात देकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया था।
आगामी एशियन गेम्स की तैयारी को लेकर चिराग शेट्टी ने 'आईएएनएस' से बातचीत में कहा, "यह हमारा तीसरा एशियन गेम्स होगा। हमें इतने बड़े मंच पर खेलने की आदत हो गई है। ऐसे में किसी बड़े इवेंट में खेलने का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है, लेकिन आप जो भी टूर्नामेंट खेलते हैं, उसमें हमेशा दबाव होता ही है। इसी तरह आप उससे निपटते हैं और उसे संभालते हैं। हम बस इसी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं।"