Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को दो सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाले राइफल शूटर रुद्राक्ष पाटिल अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट को लेकर उत्साहित हैं। 2023 हांग्जो गेम्स में टीम गोल्ड जीतने वाले पाटिल ने जापान में पुरुषों की टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की, जिसके बाद व्यक्तिगत फाइनल में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा।
इस सफलता के बाद, रुद्राक्ष पाटिल ने अपना ध्यान 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट पर लगाया है, जो शुक्रवार को होगा। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान 'आईएएनएस' के सवाल का जवाब देते हुए पाटिल ने कहा, "यह पहली बार है जब मैं गेम्स में दो इवेंट्स में हिस्सा ले रहा हूं और थ्रीपी (3 पोजिशन) शुरू करने के बाद यह मेरा दूसरा साल है। इसलिए, मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे बेहतरीन कोचिंग, अच्छा मार्गदर्शन और सभी सपोर्ट स्टाफ और भारतीय टीम से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है जो मेरी मदद कर सकते हैं। मुझे बस उनका पालन करना है और मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहेगा।"
रुद्राक्ष पाटिल ने बताया कि उन्हें कोच से चीजों को सरल रखने और मेडल जीतने की उम्मीद करने के बजाय शूटिंग पर ध्यान दिए जाने की सलाह को याद रखा, जिससे अंततः उन्हें मेडल मिल सकता है।