Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मंगलवार को भारतीय महिला वेटलिफ्टर निरुपमा देवी सेराम के लिए महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग का मुकाबला निराशाजनक रहा। निरुपमा 'क्लीन एंड जर्क' राउंड पूरा नहीं कर सकीं और 'डिड नॉट फिनिश' (डीएनएफ) के साथ बाहर हो गईं।
पदक की दावेदार मानी जा रहीं निरुपमा ने 'स्नैच' में 93 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन 'क्लीन एंड जर्क' में 123 किलोग्राम उठाने की तीनों कोशिशों में नाकाम रहीं। इसी के साथ निरुपमा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का जीतने में नाकाम रहने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनीं। भारत ने अब तक वेटलिफ्टिंग में सात पदक जीते हैं, जिनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
'स्नैच' में निरुपमा अपनी शुरुआती कोशिश में 93 किलोग्राम वजन नहीं उठा सकीं, लेकिन दूसरी कोशिश में सफल रहीं। तीसरी और आखिरी कोशिश में वह 95 किलोग्राम वजन नहीं उठा पाईं।