Commonwealth Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को बधाई दी। इन दोनों ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीते। प्रधानमंत्री ने अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) के लिए वेटलिफ्टर हरजिंदर की तारीफ की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, "उन्हें पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण तारीफ के काबिल है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।"
मंगलवार को महिलाओं की 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सफलता के लिए हरजिंदर को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 69 किग्रा स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई। यह भी उल्लेखनीय है कि कल उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। खेलों में हमारे वेटलिफ्टर्स का इतना अच्छा प्रदर्शन देखना खुशी की बात है। हरजिंदर को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"