Golfer Diksha Dagar: भारत की दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपियन टूर पर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। दीक्षा ने टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन के फाइनल राउंड में चार-अंडर 68 का स्कोर करके संयुक्त रूप से 12वां स्थान हासिल किया। वहीं, बेरौन (चेक गणराज्य) में उनकी साथी खिलाड़ी प्रणवी उर्स और वाणी कपूर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
दीक्षा ने इस हफ्ते 13-अंडर 203 स्कोर किया। पिछले हफ्ते डच लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने के बाद यह उनका एक और शानदार प्रदर्शन था। दीक्षा यूरोपियन सीजन के अगले चरण की ओर बढ़ रही हैं। लगातार अच्छा प्रदर्शन उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाता है।
दीक्षा के फाइनल राउंड में पांच बर्डी शामिल थीं, जिसमें 18वें होल (पार-5) पर शानदार ईगल भी शामिल था, जिसने उन्हें टॉप 12 में पहुंचा दिया। हालांकि, उन्होंने फाइनल दिन की शुरुआत लीडर्स के काफी करीब से की थी, लेकिन राउंड के बीच में कुछ मौकों को न भुना पाने के कारण वह और मजबूत चुनौती नहीं पेश कर सकीं। फिर भी, एक और अच्छी रैंकिंग उनके एलईटी अभियान में महत्वपूर्ण अंक जोड़ती है।