विश्व चैंपियन ग्रैंडमास्टर गुकेश डी के नेतृत्व में मजबूत भारतीय दल और ओलंपियाड विजेता टीम फिडे विश्व कप 2025 में अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार है। फिडे विश्व कप का भारत में 23 साल बाद आयोजन हो रहा है। इस विश्व कप में भारतीय दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विश्व कप के मौजूदा संस्करण में ग्रैंडमास्टर गुकेश डी, ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को शीर्ष तीन वरीयताएं दी गई हैं। डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी चार वरीयताओं के साथ सर्वोच्च रैंकिंग वाले विदेशी खिलाड़ी होंगे। दो बार के पूर्व चैंपियन अमेरिका के लेवोन अरोनियन गोवा में खेलने वाले एकमात्र पूर्व विजेता होंगे और उन्हें प्रतियोगिता में 15वीं वरीयता दी गई है।
20,00,000 डॉलर की पुरस्कार राशि वाला फिडे विश्व कप 2025 एकल-एलिमिनेशन नॉक-आउट प्रारूप में होगा। प्रत्येक दौर में दो क्लासिकल गेम होंगे और यदि आवश्यक हो तो टाईब्रेकर होगा। टाईब्रेकर में दो रैपिड गेम होंगे, जबकि रैपिड गेम के अंत में कोई परिणाम नहीं निकलने पर सिंगल-बिडिंग आर्मगेडन का इस्तेमाल किया जाएगा।