फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करेंगे, जो टूर्नामेंट के 96 साल के इतिहास में सबसे लंबे खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रियाई गोलकीपर फ्लोरियन विगेले की लंबाई 6 फीट 9.5 इंच (2.05 मीटर) है। विगेले चेक फर्स्ट डिविजन में विक्टोरिया प्लजेन के लिए क्लब फुटबॉल खेलते हैं।
फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे लंबे खिलाड़ी का रिकॉर्ड डच गोलकीपर एंड्रीस नोपर्ट (2.03 मीटर) के नाम है, जो कतर वर्ल्ड कप तक वर्ल्ड कप टीम में सबसे लंबे खिलाड़ी थे। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पीटर क्राउच (2.01 मीटर) और स्वीडन के ज्लाटन इब्राहिमोविच (1.95 मीटर) जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।
विगेले ने मार्च में घाना के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में ही एकमात्र इंटरनेशनल मैच खेला है। वह ऑस्ट्रियाई टीम में अलेक्जेंडर श्लागर और पैट्रिक पेंट्ज के बाद तीसरे नंबर के गोलकीपर हैं।