FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में रविवार को भारतीय समय के अनुसार देर रात 2.30 बजे से इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है। दोनों टीमें मियामी स्टेडियम में निर्णायक मैच को जीतकर 'अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड' मैच की विजेता के साथ सेमीफाइनल में भिड़ने की तैयारी करेंगी।
नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार क्वार्टर-फाइनल में पहुंचकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की एक यादगार कहानी लिखी है। स्टेल सोलबक्केन की टीम 'ग्रुप-आई' में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर रही और फिर अपने पहले वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में दो बड़ी जीत हासिल कीं।
दोनों मुकाबलों में एर्लिंग हालैंड नॉर्वे के हीरो रहे; जिन्होंने 'राउंड ऑफ 32' में कोटे डी आइवर के खिलाफ देर से विनिंग गोल किया और फिर 'राउंड ऑफ 16' में 5 बार की चैंपियन ब्राजील के खिलाफ दो गोल करके नॉर्डिक देश को टूर्नामेंट में और आगे पहुंचाया।