Golfer Diksha Dagar: दीक्षा डागर 2 मिलियन डॉलर की लंदन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। हर्टफोर्डशायर के सेंचुरियन क्लब में 6-9 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के साथ लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) का यूनाइटेड किंगडम लेग अपने आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर रहा है।
दीक्षा के साथ 120 खिलाड़ी इस टूर्नामेट में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिनमें अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और रूकी (नए खिलाड़ी) अवनि प्रशांत भी शामिल हैं। चारों खिलाड़ी एलईटी सीजन के आखिरी दौर में अपनी लय बनाए रखने की कोशिश करेंगी।
दीक्षा दो बार एलईटी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वह 2026 में टूर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक रही हैं। पिछले हफ्ते एआईजी विमेंस ओपन में कट से बाहर होने के बावजूद, दीक्षा 'एलईटी रेस टू कोस्टा डेल सोल' स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर हैं। वह फिलहाल सबसे ऊंची रैंकिंग वाली भारतीय हैं। दीक्षा अपने तीसरे एलईटी खिताब की तलाश में हैं। साल 2023 में टॉप-3 में रहने वालीं दीक्षा 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' पर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को और बेहतर बनाना चाहती हैं।