Commonwealth Games: हांसी के लाल और भारतीय मुक्केबाजी के दमदार खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल ने एशियन गेम्स-2026 में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। नरेंद्र ने पुरुषों के 90 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है।
सेमीफाइनल मुकाबले में नरेंद्र बेरवाल का सामना कजाकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन आइबेक ओरलबे से हुआ। नरेंद्र ने मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। सभी जजों ने कजाकिस्तान के मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया।
मुकाबले के आखिरी राउंड में नरेंद्र को स्टैंडिंग काउंट का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, सेमीफाइनल में हार के बावजूद नरेंद्र ने भारत के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया। उनके लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि एशियन गेम्स में यह उनका लगातार दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।