Hockey India: देशभर की शीर्ष युवा प्रतिभाएं तमिलनाडु के कोविलपट्टी में खेले जाने वाले पहले हॉकी इंडिया जूनियर और सब-जूनियर पुरुष अकादमी टूर्नामेंट 2023 (जोन बी) में 20 से 30 नवंबर तक अपना कौशल दिखाएंगी।
जूनियर वर्ग में 12 टीमें भाग लेंगी जिसमें तमिलनाडु हॉकी अकादमी, बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ), अमरावती, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, थिरुमालवलवन हॉकी अकादमी, हुबली हॉकी अकादमी, आर.वी. अकादमी ऑफ हॉकी, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस, सेंटर, कुड्डालोर हॉकी अकादमी, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, सेल हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, एसडीटी हॉकी नीलगिरी अकादमी का नाम शामिल है।
सब जूनियर चैंपियनशिप में आठ टीमें भाग लेंगी- तमिलनाडु हॉकी अकादमी, गंगपुर स्पोर्ट्स अकादमी, लक्ष्मी अम्मल स्पोर्ट्स अकादमी, थिरुमालवलावन हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, सेल हॉकी अकादमी, कुड्डालोर हॉकी अकादमी।