ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग ने दुनियाभर में हवाई यातायात को प्रभावित किया है। भारतीय महिला कुश्ती टीम भी अल्बानिया के तिराना में फंस गई है। हालांकि, भारत सरकार और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की मदद से अल्बानिया की राजधानी में टीम के सुरक्षित रहने का पूरा प्रबंध किया गया है।
ईरान द्वारा इस क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी सैन्य बेस पर जवाबी हमले करने के बाद ज्यादातर पश्चिम एशियाई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। टारगेट में यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन के बेस शामिल थे। ईरान द्वारा ये हमले अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में किए गए।
रविवार को खत्म हुए मुहामेट मालो 2026 कुश्ती टूर्नामेंट के लिए 16 महिला पहलवान अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ अल्बानिया गई थीं और मिडिल ईस्ट में बढ़ते हालात के कारण दुनाई के रास्ते भारत लौटने वाली उनकी फ्लाइट कैंसिल होने के बाद अल्बानिया की राजधानी में फंस गईं।