Hockey India names 33-member national women’s team core group (Image Source: IANS)
Hockey India: हॉकी इंडिया ने सोमवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टीम अब बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में 16 मई तक प्रशिक्षण जारी रखेगी।
ये 33 सदस्यीय महिला हॉकी दल उस टीम के गठन की दौड़ में होगी जो भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतर्राष्ट्रीय दौरों में भाग लेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल के अंत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन का सामना करने के लिए एंटवर्प और लंदन की यात्रा करने के लिए भी तैयार है।