Commonwealth Games: जैस्मीन लेम्बोरिया ने शनिवार को नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से शिकस्त देकर महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिताबी जीत के बाद जैस्मिन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी, जिसका फल मिला है।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद जैस्मिन ने 'आईएएनएस' से कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। पिछली बार, जब हम साल 2022 में यहां आए थे, तो मैं युवा थी और मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था, इसलिए मैंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लेकिन इस बार मैंने बहुत मेहनत की और उस मेहनत का फल मिला है। मेरी फाइट्स काफी अच्छी थीं। आयरलैंड की बॉक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट रह चुकी थीं। कोच ने उनके खिलाफ रणनीति बनाई थी और आखिरकार हम कामयाब रहे।"
जैस्मिन अपनी जिंदगी की कहानी पर बायोपिक बनाने की बढ़ती मांग के बावजूद अपनी जगह पर डटी रहीं। ऐतिहासिक जीत के बाद जैस्मिन ने कहा कि उन्होंने कभी अपने सफर पर आधारित फिल्म के बारे में सोचा भी नहीं था और उनका मानना है कि कई दूसरे भारतीय एथलीट उनसे ज्यादा इस पहचान के हकदार हैं।