FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। कप्तान हैरी केन ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के बाद केन ने इसे इंग्लैंड की जर्सी में अपनी सबसे पसंदीदा जीतों में से एक बताया।
अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डीआर कांगो ने ब्रायन सिपेंगा के गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त बनाई। पहले हाफ में इंग्लैंड को कई मौके मिले, लेकिन विरोधी गोलकीपर ने शानदार बचाव किए। इसके बावजूद इंग्लैंड ने धैर्य नहीं खोया और दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की।
मैच के 75वें मिनट में हैरी केन ने हेडर के जरिए स्कोर को 1-1 से बराबर किया। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। निर्धारित समय खत्म होने से चार मिनट पहले केन ने दमदार शॉट लगाकर दूसरा और निर्णायक गोल किया और इंग्लैंड को 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली, जहां टीम का सामना मेक्सिको से होगा।