Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वालीं लवलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को समर्पित किया है। सीडब्ल्यूजी में लवलीना की इस कामयाबी के बाद उनके गृह जिले में खुशी का माहौल है। असम बॉक्सिंग एसोसिएशन के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी देव बरुआ ने लवलीना की इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व जाहिर किया है।
असम राज्य के गोलाघाट जिले के बारो मुखिया गांव की रहने वालीं लवलीना कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, मैरी कॉम और विजेंदर सिंह के बाद हर बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बन गईं। लवलीना एशियन गेम्स में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 69 किग्रा और 75 किग्रा वेट कैटेगरी में सफलता हासिल करते हुए एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं।