Asian Para Games Participants: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की शानदार प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2010 में 14 मेडल से लेकर 2026 के संस्करण में 114 मेडल तक का भारत का सफर न सिर्फ मेडल टैली में देश की बढ़त को दिखाता है, बल्कि यह हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता और प्रतिभा को भी दर्शाता है।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बातचीत के बाद, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक तरफ तो यह सिर्फ एक आंकड़ा है... एशियन पैरा गेम्स में भारत की तरक्की का एक आंकड़ा। लेकिन, सबसे अहम बात यह है कि यह तेजी से हुई तरक्की कुछ और भी बताती है... हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता और प्रतिभा।"
भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 97 पैरा-एथलीट्स ने कुल 114 मेडल जीते, जिनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। कुल मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा।