हमारी टीम संतुलित, प्रदर्शन अच्छा रहेगा: नवनीत कौर (Image Source: IANS)
हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 28 दिसंबर से हो रही है। महिला वर्ग में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग की शुरुआत से ठीक पहले एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर और उपकप्तान कैथलीन नूव्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।
एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने कहा, "पिछले सीजन हमारी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस बार हमारी टीम मजबूत है और संतुलित है। हमारा लक्ष्य इस बार यही है कि सभी खिलाड़ी अपना-अपना रोल पूरी तरह निभाएं।"
उन्होंने कहा, "इस साल हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी स्पेन और अर्जेंटीना से हैं। साथ ही हाल में जूनियर विश्व कप खेलने वाले भी कई खिलाड़ी हमारी टीम में हैं।"