सत्यजीत घोष का नाम भारतीय फुटबॉल के इतिहास में काफी प्रतिष्ठित है। एक मजबूत डिफेंडर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले घोष ने भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी की थी।
पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां फुटबॉल की लोकप्रियता ज्यादा है। भारत में इस राज्य को फुटबॉल के दीवाने राज्य के रूप में भी जाता है। सत्यजीत घोष का भी जन्म इसी राज्य के बांदेल में हुआ था। घोष की जन्मतिथि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
वह बचपन से ही फुटबॉल में रुचि रखते थे और इस खेल में कुछ बड़ा करने सपना देखते थे। सत्यजीत अपने खेल में बेहतर बनने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। वह एक बेहतरीन डिफेंडर थे। उनकी टाइमिंग और पोजिशनिंग शानदार थी। उनके सामने से गेंद को ले जाना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल चुनौती हुआ करती थी। वे न केवल विपक्षी हमलों को नाकाम करते, बल्कि मिडफील्ड को गेंद पहुंचाकर आक्रमण की शुरुआत भी करते। सुब्रत भट्टाचार्य के साथ उनकी डिफेंस की जोड़ी काफी चर्चित रही थी।