Ahmedabad: Sheetal Devi wins para archery gold (Ahmedabad: Sheetal Devi wins para archery gold)
Sheetal Devi: मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने रोमांचक शूट-ऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी अगुआई में भारत ने बुधवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-III का शानदार अंदाज में समापन करते हुए अंतिम दिन 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 6 मेडल जीते।
वर्ल्ड नंबर 1 शीतल का कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान के साथ कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों तीरंदाजों ने अपने शुरुआती राउंड में परफेक्ट 30 स्कोर किए और दूसरे राउंड के बाद स्कोर 59-59 से बराबरी पर था।
तीसरे राउंड में, आइजादा ने 28 और शीतल ने 27 स्कोर किए, जिससे आइजादा को एक प्वाइंट की बढ़त मिल गई। चौथा राउंड 29-29 पर बराबरी पर छूटा, जिससे भारतीय खिलाड़ी अंतिम राउंड में एक प्वाइंट्स से पीछे थीं।