Advertisement

पेरिस ओलंपिक: 1 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

PV Sindhu: पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। 1 अगस्त को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल निम्नलिखित है।

Advertisement
IANS News
By IANS News July 31, 2024 • 22:50 PM
Paris : India's PV Sindhu during the women's singles badminton group stage match at the 2024 Summer
Paris : India's PV Sindhu during the women's singles badminton group stage match at the 2024 Summer (Image Source: IANS)

PV Sindhu: पेरिस ओलंपिक 2024 में 1 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। 1 अगस्त को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल निम्नलिखित है।

सुबह 11 बजे: पुरुषों की 20 किलोमीटर की रैपिड वॉक स्पर्धा में अक्षदीप, विकास और परमजीत सिंह भाग लेंगे।

दोपहर 12 बजे से: बैडमिंटन में पुरुष एकल के 16वें राउंड में लक्ष्य सेन का मुकाबला होगा।

दोपहर 12:30 बजे: गोल्फ में पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले (पहला राउंड) शुरू होगा, जिसमें शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर हिस्सा लेंगे।

दोपहर 12:50 बजे: महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वॉक फाइनल स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

दोपहर 1 बजे: निशानेबाजी में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष फाइनल में स्वप्निल कुसाले हिस्सा लेंगे।

दोपहर 1:30 बजे: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में बेल्जियम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

दोपहर 2:30 बजे: महिला मुक्केबाज निखत जरीन का मुकाबला 50 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में होगा।

दोपहर 2:31 बजे: पुरुष तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 में अपना दमखम दिखाएंगे।

दोपहर 3:30 बजे: महिला निशानेबाज शिफ्ट कौर समरा और अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा की क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगी।

दोपहर 3:45 बजे: सेलिंग में विष्णु सरवनन पुरुष डिंगी आईएलसीए7 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगे।

शाम 4:30 बजे: बैडमिंटन में पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।

रात 7:05 बजे: सेलिंग में नेत्रा कुमारन महिला डिंगी आईएलसीए 6 वर्ग की पहली और दूसरी रेस में भाग लेंगी।

शाम 4:30 बजे: बैडमिंटन में पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Article Source: IANS


Advertisement
Advertisement