Paris Olympics, Medal Tally: China remain on top, France slip to 3rd, India on 44 (Image Source: IANS)
Paris Olympics: चीन ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में मेडल टैली में टॉप पर कब्जा बनाए रखा, जबकि मेजबान फ्रांस अब दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के सातवें दिन की शुरुआत से पहले चीन के पास 11 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक और कुल 24 पदक हैं। अमेरिका 9 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। अमेरिका के पास कुल 37 पदक हैं।
इस बीच, मेजबान फ्रांस 8 स्वर्ण सहित कुल 27 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। ऑस्ट्रेलिया 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।