Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में एक और मेडल आया। लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। हालांकि, वह गोल्ड लाने से महज 1 किलोग्राम से चूक गए, जिसका अफसोस लवप्रीत को भी है।
लवप्रीत ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे सपोर्ट करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी एक क्लीन एंड जर्क मिस हो गई। वो लिफ्ट बढ़िया करनी चाहिए थी, लेकिन भगवान जो करता है, वो अच्छा करता है। एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। मैं अपने इस मेडल को कोच विजय शर्मा, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सहदेव और भारतीय नोसैना के कैप्टन विजय कुमार को समर्पित करना चाहूंगा। कैप्टन विजय ने मेरा बहुत सपोर्ट किया।"