Devank dalal
Advertisement
पीकेएल 12 : कप्तान देवांक दलाल ने की मनप्रीत की तारीफ, कहा- बंगाल वॉरियर्स के लिए अहम था उनका सपोर्ट
By
IANS News
September 01, 2025 • 17:15 PM View: 495
Captain Devank Dalal: बंगाल वॉरियर्ज ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। उन्होंने विजाग में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स को 54–44 से हराया। इस मैच में टीम ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए। कप्तान देवांक दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रेड प्वाइंट्स जुटाए। उनके साथ मनप्रीत प्रदीप ने 13 प्वाइंट्स बनाए और डिफेंडर आशीष मलिक ने दमदार खेल दिखाते हुए ‘हाई फाइव’ पूरा किया।
जीत के बाद कोच नवीन कुमार बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने बिल्कुल वैसा ही खेला जैसा हमने योजना बनाई थी। खिलाड़ियों ने वही किया जिसकी उम्मीद थी। लक्ष्य सिर्फ जीतना था और हमने उसे हासिल किया।”
कोच ने खासतौर पर कप्तान देवांक दलाल की तारीफ की, जिन्होंने 21 रेड पॉइंट्स के साथ जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में एक शानदार चार-पॉइंट सुपर रेड भी शामिल थी।
Advertisement
Related Cricket News on Devank dalal
-
देवांक दलाल की नजरें पटना पाइरेट्स के लिए चौथे खिताब पर
PKL Season: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की हाई-स्टेक दुनिया में पटना पाइरेट्स सिर्फ एक खेल नहीं खेल रहे हैं, वे एक विरासत गढ़ रहे हैं। शनिवार को बेंगलुरु बुल्स पर उनकी शानदार 54-29 की जीत ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement