Hockey asia cup
U-18 Hockey Asia Cup: 'पूल ए' मैच में जापान ने भारत को 4-2 से हराया
अंडर-18 एशिया कप 2026 के 'पूल ए' मैच में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए गोल करने वालों में कप्तान योशिओका माहिरो, फुजिवारा युमा, यासुई केंगो और ताकाहाशी आओने शामिल थे। अब भारत का अगला मुकाबला 1 जून को कोरिया से होगा।
मैच का पहला क्वार्टर काफी कड़ा रहा, जिसमें दोनों टीमें मिडफील्ड में गेंद पर कब्जे के लिए संघर्ष करती नजर आईं। हालांकि, जापान ने 15वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। मेजबान टीम ने एक बेहतरीन रणनीति का इस्तेमाल किया, जिसमें वतानाबे अत्सुहिरो ने गेंद को कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट) को पास किया, जिन्होंने डाइव लगाते हुए गोल दागा।
Related Cricket News on Hockey asia cup
-
महिला हॉकी एशिया कप : सुपर 4 में भारत को चीन ने 1-4 से हराया
Hockey Asia Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को हांगझोऊ में महिला एशिया कप 2025 में चीन के खिलाफ अपने दूसरे सुपर4 मैच में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ ...
-
हॉकी एशिया कप : शानदार जीत के साथ सुपर-4 में मलेशिया और साउथ कोरिया
अपने-अपने पूल-बी मैचों में शानदार जीत के साथ मलेशिया और साउथ कोरिया ने सोमवार को पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण में जगह पक्की कर ली। ...
-
हॉकी एशिया कप : मलेशिया ने बांग्लादेश और कोरिया ने चीनी ताइपे को हराया
एशिया कप हॉकी की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को होने वाले चार मैचों में पहले दो मैचों के परिणाम आ गए हैं। पहला मैच पूल बी के मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, ...
-
हॉकी एशिया कप 2025: कप्तान हरमनप्रीत को बिहार में टीम से बेहतरीन खेल की उम्मीद
बिहार का राजगीर हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन को तैयार है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं। ...
-
पाकिस्तान हॉकी टीम एशिया कप के लिए आ सकती है भारत : खेल मंत्रालय सूत्र
Hockey Asia Cup: भारत में हॉकी एशिया कप का आयोजन अगले महीने होना है। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकती है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि ...
-
Women's Junior Hockey Asia Cup: चीनी ताइपे को 11-0 से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में
काकामिगहारा, गिफू प्रीफेक्च र (जापान), 8 जून, भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां अपने आखिरी पूल मैच में चीनी ताइपे को 11-0 से रौंदकर महिला जूनियर एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में प्रवेश ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago