Pakistan can visit India for Hockey Asia Cup: Sports Ministry sources (Image Source: IANS)
Hockey Asia Cup: भारत में हॉकी एशिया कप का आयोजन अगले महीने होना है। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकती है। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
हालांकि, खेल मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी टीम के भारत दौरे पर आखिरी फैसला गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय लेगा।
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, "हमें पाकिस्तान के भारत आकर हॉकी एशिया कप खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह एक बहुराष्ट्रीय आयोजन है। हालांकि, मैं स्पष्ट कर दूं कि वीजा से संबंधित मामले विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उनका निर्णय अंतिम होगा।"