Ju wenjun
Advertisement
आर. वैशाली ने जीता फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट, विश्व चैम्पियनशिप में जू वेनजुन से होगा मुकाबला
By
IANS News
April 15, 2026 • 23:40 PM View: 82
R Vaishali: भारत की स्टार शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने बुधवार को फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही उन्हें इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में मौजूदा चैंपियन जू वेनजुन को चुनौती देने का मौका मिलेगा।
24 वर्षीय वैशाली ने फाइनल राउंड में यूक्रेन की कातेरिना लाग्नो को सफेद मोहरों से हराकर 14 में से 8.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शांत और प्रभावी खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वियों से आधा अंक आगे रहते हुए जीत दर्ज की।
यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि वैशाली ने टूर्नामेंट की शुरुआत कम रेटिंग वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में की थी, लेकिन शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Ju wenjun
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement