The us open
बोपन्ना-एब्डेन की फ्रेंच ओपन में विजयी शुरुआत
दूसरी सीड जोड़ी की वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम में शुरुआत ट्विस्ट के साथ हुई। उनका शुरूआती मैच बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उनकी विपक्षी जोड़ी मुकाबले से हट गयी। फिर सुमित नागल और सेबेस्टियन ओफनर के रूप में भारतीय -ऑस्ट्रियाई जोड़ी से मुकाबला भी इसी तरह के कारणों से विफल हो गया। आखिरकार लुज और ज़ोर्मन के खिलाफ मुकाबले में बोपन्ना और एब्डेन ने अपना पूरा अनुभव दिखाया।
शुरूआती सेट में धीमी शुरुआत से उबरते हुए उन्होंने 4-1 की बढ़त बना ली। ब्राजीली जोड़ी ने फिर वापसी की कोशिश की लेकिन बोपन्ना-एब्डेन ने अपना ग्रैंड स्लैम अनुभव दिखाते हुए पहला सेट 7-5 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी मुकाबला कड़ा रहा। एब्डेन के डबल फाल्ट ने ब्राजीली जोड़ी को फायदा दे दिया और उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच में 1-1 से बराबरी कर ली।
Related Cricket News on The us open
-
सबालेंका, रिबाकिना की संघर्षपूर्ण जीत, 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा चौथे दौर में
French Open: पेरिस, 2 जून (आईएएनएस) दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका, चौथी सीड एलेना रिबाकिना और उभरती खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने महिला एकल में तीसरे दौर के मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज कर ...
-
भाटिया ने केनेडियन ओपन गोल्फ में कट पार किया
Canadian Open: हेमिल्टन, 1 जून (आईएएनएस) अक्षय भाटिया ने लगातार दूसरा 69 का कार्ड खेला और केनेडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 30वें स्थान के साथ कट पार कर लिया। ...
-
सेमीफाइनल में थमा ट्रीसा-गायत्री का सफर
Singapore Open: ट्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद का सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में सफर शनिवार को सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया। भारतीय जोड़ी को नामी मत्सुयामा और चिहारु शिदा की जापानी जोड़ी ...
-
स्वियाटेक ने आसान जीत और चौथे दौर में प्रवेश के साथ मनाया जन्मदिन
French Open: पेरिस, 1 जून (आईएएनएस) तीन बार की चैंपियन और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने आसान जीत और फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश के साथ अपने जन्मदिन का जश्न ...
-
कोरियाई जोड़ी को अपसेट कर ट्रीसा-गायत्री पहली बार सुपर 750 सेमीफाइनल में
Singapore Open: अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारत की महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जोली और गायत्री गोपीचंद ने एक और कोरियाई जोड़ी,विश्व की छठे नंबर की किम सो येओंग और कोंग ही योंग को ...
-
जोकोविच आसान जीत के साथ आगे बढे, ज्वेरेव ने एक और मास्टरक्लास दिखाया
French Open: पेरिस, 31 मई (आईएएनएस) शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्डतोड़ 25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में आसान जीत के साथ फ्रेंच ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया जबकि ...
-
अजारेंका को हराकर मीरा एंड्रीवा तीसरे दौर में
French Open: उभरती युवा खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए पूर्व विश्व नंबर एक विक्टोरिया अजारेंका को गुरूवार को देर रात के मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष फ्रेंच ...
-
सिंगापुर ओपन: ट्रीसा /गायत्री क्वार्टरफाइनल में; सिंधु,प्रणय बाहर (लीड-1)
Singapore Open: भारत की गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जोली की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ सुपर 750 सीरीज टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है जबकि पीवी सिंधु और एच एस ...
-
फ्रेंच ओपन में बारिश से पड़ी बाधा ; अल्काराज तीसरे दौर में
French Open: वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में बुधवार को लगातार बारिश से बाधा पड़ी जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने डच क्वालीफायर जेसपर डी जोंग की कड़ी चुनौती को ...
-
इगा स्वियाटेक ने मैच अंक बचाकर नाओमी ओसाका को हराया
French Open: विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने निर्णायक सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 के स्कोर पर मैच अंक बचाते हुए नाओमी ओसाका को हराकर बुधवार को ...
-
सिंगापुर ओपन : सेन, श्रीकांत बाहर; सिंधु दूसरे दौर में
Singapore Open: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने शानदार जीत के साथ सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि लक्ष्य सेन और ...
-
सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग पहले दौर में बाहर
Shi Yu Qi: विश्व की नंबर एक जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को विश्व की ...
-
फ्रेंच ओपन : सुमित नागल कड़े संघर्ष में खाचानोव से हारे
French Open: शीर्ष भारतीय एकल खिलाड़ी सुमित नागल को फ्रेंच ओपन के मुख्य दौर के पहले राउंड में हारकर बाहर हो जाना पड़ा। सुमित को 18वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव ने सोमवार को हराया। ...
-
सुमित नागल विंबलडन के पुरुष एकल मुख्य ड्रा में करेंगे पदार्पण
ATP Challenger Chennai Open: भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मुख्य ड्रा में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। पिछले पांच वर्षों में यह पहला मौका होगा जब कोई ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51