कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार (26 अप्रैल) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हराकर दो अहम पॉइंट हासिल कर लिए। केकेआर को जीत दिलाने में सुनील नारायण ने अहम भूमिका निभाई। सुपर ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए सुनील नारायण ने दो विकेट लेकर सिर्फ़ 1 रन दिया जिसके बाद केकेआर के लिए रिंकू ने पहली ही बॉल पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस शानदार जीत के बाद केकेआर के ड्रेसिंग रूम से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया। मैच के बाद, रिंकू के परिवार ने वीडियो कॉल के जरिए सुनील नारायण को बधाई दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, रिंकू को अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद अपनी मां और बहन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है। फिर वो उन्हें सुनील नारायण से मिलवाते हैं।
इस दौरान रिंकू की बहन ने नारायण का पारंपरिक अंदाज़ में "हेलो भैया" कहकर स्वागत किया, जिस पर उन्होंने तुरंत मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "भैया नहीं, ब्रदर।" फिर रिंकू ने वेस्ट इंडीज़ के इस ऑलराउंडर के लिए हिंदी का अनुवाद किया, जो इस दिल को छू लेने वाले अंदाज़ से बहुत प्रभावित हुए। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Very good bowling, Sunil bhaiya pic.twitter.com/sRHaqp6VTZ
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 27, 2026