ipl 2024 schedule
IPL 2024 के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, इन 2 मैचों की तारीखों के बदलाव की हुई घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दो मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड ने मंगलवार (2 अप्रैल) को बयान जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला, जो पहले 17 अप्रैल 2024 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था। लेकिन अब यह मैच एक दिन पहले 16 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके अलावा गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला 16 अप्रैल 2024 को होना था। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2024 को आयोजित किया जाएगा।
Advertisement
Related Cricket News on ipl 2024 schedule
फटाफट समाचार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 04:36